खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन में मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे एक बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिर गई। इस दुर्घटना में 15 यात्रियों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, मां शारदा ट्रेवल्स की बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन से पहले डोंगरगांव और लोनारा के ग्रामीण पहुंच गए थे और ग्रामीणों ने बस के कांच फोड़कर घायलों को बाहर निकाला और घायलों को अपने संसाधनों से अस्पताल पहुंचाया।
आईजी राकेश गुप्ता ने बताया कि बस खरगोन के बेजापुर से इंदौर की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। नदी सूखी होने के कारण अधिकतर यात्रियों को चोट लगी है और 15 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई है।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8