बारामूला। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जि़ले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ बारामूला जि़ले में हुई है।
कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि इन आतंकियों के पास से एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित कई आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को ढेर कर दिया है और इनके पास से गोला बारूद बरामद किए। अधिकारियों का मानना है कि ये आतंकी घाटी को दहलाने की योजना बना रहे थे।
कश्मीर के एडीजीपी ने बताया की दोनों स्थानीय आतंकवादी हैं, जो आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित हैं। इन दोनों आतंकियों की पहचान शोपियां जि़ले के शाकिर माजिद नज़र और हनान अहमद सेह के रूप में हुई है। दोनों मार्च 2023 के महीने में आतंकवादी संगठन में शामिल हुए थे और घाटी में दहशत फैलाने की फिराक में थे।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8