रीवा। रीवा जि़ले में मंगलवार-बुधवार को हुए अलग-अलग हुए हादसों में पाँच लोगों ने अपनी जान गवा दी है। पहला हादसा मऊगंज थाना क्षेत्र का है। शादी समारोह में जा रहे दो बाइक सवारों गुलाब कुशवाहा पुत्र त्रिगुजी कुशवाहा और रामउ कुशवाहा पुत्र चंन्द्रभान कुशवाहा, निवासी-माजन के ऊपर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई, वहीं शाहपुर थाने के चोरगवां गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सत्यम विश्वकर्मा पुत्र संतलाल, उम्र 9 वर्ष की मौत हो गई।
इसी तरह नईगढ़ी तहसील कार्यालय के समीप दो बाइकों की टक्कर में रवि कुमार नामदेव, उम्र 26 वर्ष, निवासी जुड़मनिया की मौत हो गई। चौथा हादसा गुढ़ थाना क्षेत्र के हरदुआ का है, जहां पाँच दिन से लापता राममणि प्रसाद तिवारी, उम्र 85 वर्ष का शव कुएं से बरामद हो गया है। चारों ही मामले में संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिये हंै। साथ ही मृतकों के शव का पोष्टमार्टम कराया गया।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8