नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बातÓ के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कच्छ के लोगों ने जिस हिम्मत से बिपरजॉय का सामना किया, वो तारीफ करने योग्य है। गुजरात के कच्छ के लोगों ने दिखा दिया कि उनकी हिम्मत के आगे कोई नहीं टिक सकता। तूफान बिपरजॉय को हराने में भी इन लोगों का हौंसला काम आया।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बड़े से बड़ा लक्ष्य हो, कठिन से कठिन-चुनौती हो, भारत के लोगों का सामूहिक बल, सामूहिक शक्ति, हर चुनौती का हल निकाल लेता है।
कैच द रेन पर हमारा फोकस
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने आपदा प्रबंधन की जो ता$कत विकसित की है, वो आज एक उदाहरण बन रही है। प्राकृतिक आपदाओं से मुकाबला करने का एक बड़ा तरीका, प्रकृति का संरक्षण है। आज देश कैच द रेन जैसे अभियानों के जरिए सामूहिक प्रयास कर रहा है।
कई अनजान चेहरों
को मिला सम्मान
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बातÓ कार्यक्रम के ज़रिए दुनिया की कई ऐसी शख्सियतों को दिखाया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशेष योगदान दिया, लेकिन उनके योगदान का देश को पता नहीं चला। कार्यक्रम के ज़रिए इन लोगों को सम्मान दिया गया और इतना ही नहीं उनकी प्रेरणा से लोग आगे भी बढ़ रहे हैं।



























Views Today : 6
Views Last 7 days : 246
Views Last 30 days : 1261
Views This Year : 7103
Total views : 107576
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23