दमोह। दमोह जि़ले के पथरिया थाना क्षेत्र के इमलाई गांव से शनिवार को पिकअप वाहन में बैठकर लौट रहे बारातियों का वाहन पलट गया। जिससे करीब 20 लोग घायल हो गए। सभी बाराती इमलाई गांव से पिकअप वाहन से अपने गांव केवलारी लारी लौट रहे थे। नोरूमारा गांव की पुलिया के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और यह हादसा हो गया।
हादसे की खबर लगते ही 108 एम्बुलेंस वाहनों से सभी घायलों को पथरिया अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 5 लोगों की हालत गंभीर थी, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 145
Views Last 30 days : 646
Views This Year : 9345
Total views : 109818
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151