वायनाड। केरल के वायनाड में भारी बारिश की वजह से सोमवार देर रात चार स्थानों पर लैंडस्लाइड हुई। रात 02 बजे से सुबह 06 बजे के बीच हुए लैंडस्लाइड में 04 गांवों के पुल, सड़कें और कई गाडिय़ां बह गईं। हादसे में अब तक 151 लोगों की मौत होने और 220 लोगों के लापता होजाने की ख़्ाबर है। रेस्क्यू के लिए आर्मी, एयरफोर्स, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को लगाया गया है।
लैंडस्लाइड की वजह
वायनाड, केरल के नॉर्थ-ईस्ट में है। यह केरल का एकमात्र पठारी इलाका है। यानी मिट्टी, पत्थर और उसके ऊपर उगे पेड़-पौधों के ऊंचे-नीचे टीलों वाला इलाका। केरल का 43 प्रतिशत इलाका लैंडस्लाइड प्रभावित है। वायनाड की 51 प्रतिशत भुूमि पहाड़ी ढलाने हैं। अत: यहां लैंडस्लाइड का खतरा बना रहता है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40