रायपुर। छत्तीसगढ़ का गुरुघासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व देश का तीसरा बड़ा टाइगर रिजर्व होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुघासीदास-तमोर पिंगला को टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित कर लिया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में टाइगर रिजर्व की संख्या चार हो गई है।
छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक में गुरुघासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व गठित करने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है एवं इसे टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित कर लिया है।
तीसरा बड़ा टाइगर रिजर्व
गुरुघासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व 2829.387 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला देश का तीसरा बड़ा टाइगर रिजर्व होगा। आंध्रप्रदेश का नागार्जुनसागर श्रीसैलम टाइगर रिजर्व 3296.31 वर्ग किमी के साथ देश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। वहीं, असम का मानस टाइगर रिजर्व 2837.1 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ देश का दूसरा बड़ा टाइगर रिजर्व माना जाता है।




























Views Today : 15
Views Last 7 days : 209
Views Last 30 days : 670
Views This Year : 9262
Total views : 109735
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8