जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 10 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की केंद्र से अनुशंसा की है। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद इनकी नियुक्ति की विधिवत अधिसूचना जारी की जाएगी। जिन नामों की अनुशंसा की गई है, उनमें से दो जबलपुर के वकील हैं। पुष्पेंद्र यादव वर्तमान में डिप्टी सालिसिटर जनरल पद की ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि अधिवक्ता जय कुमार पिल्लई लंबे समय से जबलपुर में वकालत कर रहे हैं। अन्य दो अधिवक्ता आनंद सिंह बहरावत और हिमांशु जोशी इंदौर से हैं। अजय कुमार निरंकारी वर्तमान में ग्वालियर में वकालत कर रहे हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने जिन पाँच न्यायिक अधिकारियों को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है, उनमें राजेश कुमार गुप्ता, आलोक अवस्थी, रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन, भगवती प्रसाद शर्मा और प्रदीप मित्तल के नाम शामिल हैं।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40