पटना। दिनांक 04 जुलाई, दिन-शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात उद्योगपति गोपाल खेमका की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में हुई। गोपाल खेमका पटना के जाने-माने व्यवसायी थे और कभी यहां के टॉप अस्पताल रहे मगध हॉस्पिटल के मालिक भी थे। गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या भी छह वर्ष पूर्व वैशाली के औद्योगिक थाना इलाके में अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी, जिसके बाद काफी बवाल मचा था। गोपाल खेमका वैचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े भी थे।
जानकारी के अनुसार, गोपाल खेमका शुक्रवार रात अपनी कार से रोजाना की तरह पटना क्लब से घर लौट रहे थे। जैसे ही होटल पनाश के पास स्थित अपार्टमेंट के गेट पर उतरे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। यह घटना देर रात साढ़े 11 बजे के आसपास की है। घटना के बाद परिजनों ने घायल अवस्था में उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गोपाल खेमका को मृत घोषित कर दिया।




























Views Today : 25
Views Last 7 days : 917
Views Last 30 days : 1570
Views This Year : 10573
Total views : 111046
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8