Homeक्षेत्रीयभाई ने की सगी बहन की हत्या

भाई ने की सगी बहन की हत्या

उन्नाव। उन्नाव जनपद के दही थाना अंतर्गत तारगाव गांव में एक भाई ने अपनी ही बहन की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और हत्याकांड को छिपाने के लिए आरोपी ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करते हुए बताया कि उसकी बहन का अपहरण होगया है। पुलिस ने मामले का सुराग लगाया और 24 घंटे के भीतर मामले का पदार्फाश कर दिया।

 पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय, उम्र  22 वर्ष अपनी बहन को ससुराल (फतेहपुर) से विदा कराकर घर ला रहा था। रास्ते में उसने मंदिर दर्शन के बहाने उसे रोका और दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घर पहुँचकर उसने पिता रामनरेश को बताया कि रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बहन का अपहरण कर लिया है।

हत्या के कारण का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को डर था कि बहन उसे घर और संपत्ति से बेदखल करवा सकती है। इसी डर और पारिवारिक रंजिश के चलते उसने इस क्रूर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर उसकी निशानदेही पर जंगल से शव बरामद कर लिया है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News