संकल्प शक्ति। दिनांक 23 फरवरी 2026, प्रात:कालीन आरती व प्रणामक्रम तथा शिष्यों-भक्तों से मिलने के पश्चात् सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने सिद्धाश्रम चेतना अधीश जी को उनके पावन जन्मदिवस पर आशीर्वाद प्रदान किया।
प्रात: 09:30 बजे परम पूज्य गुरुदेव जी के सान्निध्य में अधीश जी ने पूज्य दंडी संन्यासी स्वामी श्री रामप्रसाद आश्रम जी महाराज की समाधिस्थल एवं दानवीर बाबा की गुफास्थल को नमन करके त्रिशक्ति गोशाला पहुंचे और अपने नन्हें करकमलों से गायों को रोटियाँ खिलायी।
इस पावन अवसर पर सिद्धाश्रमवासियों में हर्ष का पारावार नहीं था, बैंजो व बैण्ड बाजे की धुन में सभी थिरक रहे थे। सायंकालीन बेला पर आरती व प्रणामक्रम के बाद सभी भक्तों ने हलुआ प्रसाद प्राप्त किया। इतना ही नहीं, सुबह-शाम अन्नपूर्णा भंडारा परिसर में सिद्धाश्रमवासियों और सिद्धाश्रम पहुंचे भक्तों ने भोजनप्रसाद के रूप में पूड़ी, पुलाव, पनीर व शिमला मिर्च की सूखी सब्जी एवं खीर आदि ग्रहण करके तृप्त हुए।





























Views Today : 241
Views Last 7 days : 897
Views Last 30 days : 1547
Views This Year : 10537
Total views : 111010
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8