चंडीगढ़। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपनी चंडीगढ़ स्थित शाखा में लगभग ₹590 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। यह धोखाधड़ी हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े खातों में पाई गई है।
यह मामला उस समय सामने आया जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने अपना खाता बंद करने और फंड को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने के लिए बैंक प्रबंधन से कहा। इस प्रक्रिया के दौरान, बैंक रिकॉर्ड और सरकारी विभाग के आंकड़ों के बीच बड़ी विसंगतियां पाई गईं। दिनांक 18 फ़रवरी 2026 से शुरू हुई इस जांच में कई अन्य सरकारी संस्थाओं के खातों में भी विसंगतियाँ देखने को मिलीं।
बैंक ने प्रारंभिक जांच के बाद इस मामले में संलिप्त पाए गए चार बैंक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 197
Views Last 30 days : 658
Views This Year : 9250
Total views : 109723
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8