लखनऊ । नोएडा के भसीन इंफोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) और इसके निदेशक सतिंदर सिंह भसीन की 27.01 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय ने ज़ब्त कर लिया है। ज़ब्त की गई संपत्ति पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन के डी-24 में स्थित आवासीय मकान है, जो मुख्य आरोपी सतिंदर सिंह भसीन के नाम पर है। इसका वर्तमान बाजार मूल्य 44.06 करोड़ रुपये से अधिक है।
ईडी ने नोएडा पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि भसीन इंफोटेक, ग्रैंड वेनिस समूह की संस्थाएं, सतिंदर सिंह भसीन, क्विंसी भसीन और अन्य आरोपियों ने वाणिज्यिक इकाइयों की समय पर डिलीवरी का वादा करके रियल एस्टेट परियोजनाओं में निवेशकों से सैकड़ों करोड़ रुपये जुटाए थे, जो कभी पूरे नहीं हुए या सौंपे नहीं गए। निवेशकों की रकम को समूह की कंपनियों और सहयोगी संस्थाओं में डायवर्ट किया गया, जिनको सतिंदर सिंह भसीन, हरप्रीत सिंह छाबड़ा, अजय धवन द्वारा नियंत्रित किया जाता था।
55 लाख की संपत्ति जब्त
वहीं दूसरी ओर ईडी ने शाइन सिटी घोटाले में प्रयागराज निवासी जावेद की 55 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी ने उसके बैंक खाते में जमा रकम को जब्त किया है। ईडी ने शाइन सिटी ग्रुप आॅफ कंपनीज के खिलाफ प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज 554 एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि आरोपी व्यक्तियों, सहयोगियों और प्रमोटरों ने कई कंपनियां बनाईं और निवेश की आड़ में पोंजी-पिरामिड स्कीम में जनता से धन जुटाया।





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31