नई दिल्ली। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। हालांकि, समझौतों की डिटेल अभी सामने नहीं आई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गत दिवस कनाडा से क्रोएशिया पहुंचे। राजधानी जगरेब में भारतीय समुदाय ने मंत्र पढ़े और भारतीय नृत्य से उनका स्वागत किया। मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच और राष्ट्रपति जोरोन मिलानोविच से मुलाकात की। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला क्रोएशिया दौरा था। यहां 17 हज़ार से ज़्यादा भारतीय रहते हैं।
नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, भारत और क्रोएशिया लोकतंत्र, रूल आॅफ लॉ और समानता जैसे साझा मूल्यों से जुड़े हैं। आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। यह लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली शक्तियों का विरोधी है।



























Views Today : 27
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 1572
Views This Year : 10575
Total views : 111048
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8