गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि 1947 मे हुआ देश का विभाजन बेहद दर्दनाक था, जिसकी टीस आज तक महसूस की जा रही है। उनका कहना था कि अगर 1991 में बर्लिन की दीवार को गिराकर ईस्ट और वेस्ट जर्मनी एक हो सकते हैं, तो भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश क्यों नहीं?
बीजेपी के नेशनल माइनॉरिटी मोर्चा के तीन दिवसीय कैंप का गुरुग्राम में उद्घाटन के दौरान खट्टर ने कहा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को हमेशा एक वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। आज़ादी के बाद से ही ये पार्टी मुस्लिमों को अपनी सुविधा के हिसाब से इस्तेमाल करती आ रही है। कांग्रेस की वजह से ही देश का विभाजन हुआ, जो कि बेहद दर्दनाक था। उनका कहना था कि भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाने का इच्छुक है। उनका मानना है कि इससे न केवल दोनों देशों के लोगों के रिश्ते बेहतर हो सकते हैं, बल्कि कई और मायनों में ये चीज कारगर हो सकती है। आखिर हैं तो वो हमारे देश के हिस्से ही।





























Views Today : 14
Views Last 7 days : 264
Views Last 30 days : 1269
Views This Year : 7079
Total views : 107552
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31