नई दिल्ली। गुजरात में अहमदाबाद की विश्वा वासनावाला शतरंज की मंजी हुई खिलाड़ी हैं। वह अब शतरंज ओलंपियाड के लिए खेलेंगी। उन्हें भारत की तीसरी महिला शतरंज टीम में शामिल किया गया है। वह शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने वाली गुजरात की पहली खिलाड़ी होंगी।
विश्वा वासनावाला के मुताबिक, शतरंज ओलंपियाड का आयोजन 28 जुलाई से तमिलनाडु में चेन्नई के पास महाबलीपुरम में होना है। दुनियाभर की 350 टीमों के 1700 से ज़्यादा खिलाड़ी शतरंज ओलंपियाड में हिस्सा लेंगे। भारत की ओर से महिला प्रतियोगिता में तीन टीमों को मैदान में उतारा जाएगा। इसके लिए विश्वा को तीसरी टीम में चुना गया है।
गौरतलब है कि आज़ादी के बाद पहली बार देश में शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले 1927 में ओलंपियाड देश में आयोजित किया गया था। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कई चीजें शुरू हो रही है, जिसमें शतरंज का ओलंपियाड भी शामिल है। लगभग 100 वर्षों के अंतराल पर इस ओलंपियाड को भारत आने का अवसर मिला है।
ओलंपिक खेलों के बाद शतरंज ओलंपियाड दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन है। टोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले 206 देश थे। भारत में होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड-2022 में 188 से अधिक देश शामिल होंगे। हालांकि देशों की संख्या और बढ़ सकती है। भारत इस बार खेल की मेजबानी कर रहा है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से 44वें शतरंज ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जो 28 जुलाई 2022 से 10 अगस्त 2022 तक चलेगा।
शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने वाली गुजरात की पहली खिलाड़ी होंगी विश्वा वासनावाला
शतरंज ओलंपियाड में हिस्सा लेंगे 1700 से ज़्यादा खिलाड़ी



























Views Today : 55
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 826
Views This Year : 8310
Total views : 108783
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243