गाजियाबाद। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से भगवती मानव कल्याण संगठन की शाखा-गाजियाबाद के तत्त्वावधान में दिनांक 16-17 जुलाई को रावत राजपूत धर्मशाला, बृजघाट धाम (हापुड़) में 24 घंटे के श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में माँ-गुरुवर के जयकारे लगवाए गए।
समापन अवसर पर उपस्थित संगठन के दिल्ली एनसीआर के प्रांतीय अध्यक्ष संजय द्विवेदी जी ने परम पूज्य गुरुवरश्री की जनकल्याणकारी विचारधारा पर प्रकाश डाला। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के दिल्ली एनसीआर के प्रान्तीय अध्यक्ष वीरेंन्द्र चहल जी ने उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशे-मांस से मुक्त चरित्रवान्, चेतनावान्, पुरुषार्थी और परोपकारमय जीवन ही सच्चा जीवन है और इसी में मानवजीवन का सार समाहित है।
संगठन के गाजियाबाद शाखा के जि़लाध्यक्ष संजय रावत जी, उपाध्यक्ष जगनेश जी और महिला मोर्चा की जि़लाध्यक्ष रजनी रावत जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।




























Views Today : 9
Views Last 7 days : 126
Views Last 30 days : 828
Views This Year : 8324
Total views : 108797
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.7