जगदलपुर। हस्तशिल्प के क्षेत्र में बस्तर के आदिवासी कलाकारोंं की प्रसिद्धि अभी भी बनी हुई है। यहां के चित्रकार अब चित्रकारी में भी अपना कला का लोहा मनवा रहे हैं। इस क्षेत्र में बस्तर में नारायणपुर जिले का शिल्पकारों और चितरों के गढ़ के नाम से चर्चित ग्राम गढ़बेगाल के मुरिया आदिवासी कलाकार पिसाडूराम सलाम को राजस्थान के गुलाबी शहर जयपुर में आयोजित वेंदाता जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 16 जनवरी को उनकी पेंटिंग लंगूर राजा के लिए ‘ओजस आर्ट अवार्ड-2026’ से गत दिवस सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि समारोह में ही पेंटिंग तैयार करने की प्रतिस्पर्धा थी। बताया गया कि 78 वर्षीय पिसाडूराम मंडावी काष्ठशिल्पी हैं और चित्रकारी में भी निपुण हैं। काष्ठशिल्प के साथ चित्रकारी में भी उनकी कला का कोई जोड़ नहीं है।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 893
Views Last 30 days : 1546
Views This Year : 10549
Total views : 111022
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8