आंवले में विटामिन सी समेत कई पोषकतत्त्व पाए जाते हैं। इसलिए आंवले को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आंवला पेट और आंतों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही आंवले का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इतना ही नहीं आंवला वजन कम करने में भी उपयोगी होता है। वजन कम करने के लिए कई लोग आंवले का जूस पीते हैं, तो कई लोग इसका पाउडर के रूप में सेवन करते हैं। अगर आपका वजन अधिक है और आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आंवला पाउडर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आंवला पाउडर को पानी के साथ लिया जा सकता है। इसके अलावा भी आंवले पाउडर का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है।
आंवला पाउडर फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, इससे वजन कम हो सकता है। यह पाचन और मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है, इससे भी वजन कम करने में मदद मिल सकती है। आंवला पाउडर खाने से कैलोरी को जलाने में मदद करने के साथ शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। इससे कैलोरी और फैट भी बर्न होता है।
गुनगुने पानी में मिलाकर लें
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आंवला पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। वजन कम करने के लिए आप रोज रात को सोते समय आंवला पाउडर ले सकते हैं। इससे आपकी कैलोरी और फैट बर्न होगा, साथ ही सुबह उठकर आसानी से पेट साफ भी होगा। रोजाना इस तरह आंवला पाउडर लेने से वजन कम किया जा सकता है।
आंवला पाउडर में अदरक मिलाएं
आप आंवला पाउडर में अदरक का पाउडर यानी सोंठ मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में आंवला और अदरक का पाउडर मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से उबाल लें। फिर छानकर रोज सुबह खाली पेट पी लें। इस तरह आंवला पाउडर लेने से भी वजम कम किया जा सकता है। यह एक आयुर्वेदिक टी है, जिसे किसी भी मौसम में पिया जा सकता है। नियमित रूप से आंवला और अदरक पाउडर को एक साथ लेने से आपका वजन कम हो सकता है।
आंवला पाउडर को शहद के साथ लें
अगर आप चाहें तो आंवला पाउडर को शहद के साथ भी ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी लें। इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर और शहद मिक्स करें। अब इस पानी को पी लें। आप इसका सेवन रोज सुबह खाली पेट या फिर सोते समय कर सकते हैं। इससे आपको कैलोरी और फैट बर्न करने में मदद मिलेगा।




























Views Today : 12
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 645
Views This Year : 9344
Total views : 109817
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151