बेगूसराय। बेगूसराय में नशे में धुत एक कार चालक ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल को क्षतिग्रस्त करते हुए एक ज्वेलरी दुकान में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में लोग बाल-बाल बचे।
घटना से गुस्साए लोगों ने नशेड़ी चालक को अपने कब्जे में कर लिया और सम्बंधित थाने की पुलिस को सूचना दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक की है। नशे में धुत चालक ने बताया कि गाड़ी लेकर चलने से पूर्व वह लोहिया नगर के पास महुआ दारू पिया था और वाहन लेकर अपने घर बीहट जा रहा था।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40