बक्सर। बक्सर जि़ले में शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने घर जा रहे युवक को गोली मार दी। युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अपराधी घटना को अंजाम देने के साथ ही आराम से पिस्टल लहराते हुए निकल गये थ। घटना के बाद से ही बक्सर में भय का माहौल कायम हो गया है।
घटना शनिवार की रात 10 बजे की है। बुधनपुराव निवासी पिण्टू पटेरा, उम्र 30 वर्ष की रामरेखा घाट पर पूजा समाग्री की दुकान है। दुकान बन्द करके वह साइकिल से घर के लिए निकला था। सिंडिगेट से बुधनपुराव के लिए जैसे ही आगे बढ़ा बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उस पर कई राउंड गोली चला दी। एक गोली उसके सर के पास आकर लग गई, जिससे मौके पर ही गिरकर वह छटपटाने लगा। स्थानीय लोगों द्वारा उसे पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन हालत सीरीयस देखकर रेफर कर दिया गया। आरा के अस्पताल में पहुचकर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।




























Views Today : 2
Views Last 7 days : 174
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9277
Total views : 109750
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165