बिलासपुर। बिलासपुर में शराब तस्करों ने मल्हार पुलिस चौकी प्रभारी शंकर गोस्वामी और हेड कांस्टेबल विश्वास पात्रे पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में चौकी प्रभारी का सिर फट गया है। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे हेड कांस्टेबल विश्वास पात्रे पर भी तस्करों ने हमला कर दिया। दोनों शराब तस्करों को पकडऩे के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिर$फ्तार कर लिया है। फिलहाल चौकी प्रभारी का अभी उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, मल्हार चौकी प्रभारी शंकर गोस्वामी को 03 अगस्त की रात सूचना मिली थी कि ग्राम जैतपुरी में शराब तस्करी हो रही है। इस पर वे हेड कांस्टेबल विश्वास पात्रे के साथ रात करीब 9.30 बजे गांव पहुंचे। वहां पता चला कि शराब तस्करों ने पुलिस के आने की खबर पर रूट चेंज कर लिया है। इसके बाद पुलिसकर्मी जैतपुरी से लौटने लगे, तभी रास्ते में दो युवकों ने तलवार से हमला कर दिया। हेड कांस्टेबल ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसके बाद हमला करने के बाद दोनों युवक भाग निकले।
हेड कांस्टेबल ने युवकों को पकडऩे की कोशिश की और उनके पीछे गए, लेकिन तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चुके थे। इसके बाद हेड कांस्टेबल आनन-फानन में घायल चौकी प्रभारी शंकर गोस्वामी को अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां भर्ती कराया। घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। घायल चौकी प्रभारी के सिर पर 12 टांके लगे हैं। पुलिस ने आरोपी युवकों भुरू केंवट और नरेंद्र यादव को शनिवार दिनांक 06 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया है।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 175
Views Last 30 days : 664
Views This Year : 9278
Total views : 109751
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165