बालाघाट। नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में विधानसभा चुनाव निर्वाचन के लिए आगामी 17 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। वहीं पुलिस भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके चुनाव कराने सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर रही है, लेकिन इसके पूर्व ही नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
दरअसल, लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम भक्कू टोला में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की मुखबिरी के शक पर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शंकरलाल पंद्रे है और वह पूर्व में सरपंच रहे हैं। मौके पर नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव और नक्सली पर्चों को बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।





























Views Today : 36
Views Last 7 days : 72
Views Last 30 days : 679
Views This Year : 8387
Total views : 108860
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.250