रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम शहर के माणक चौक क्षेत्र में स्थित श्री महालक्ष्मी जी का बड़ा मंदिर रुपयों और जेवरों से सजाया गया है। पूरे मंदिर में कितने रुपयों की सजावट की गई है, इसका अधिकृत आंकड़ा तो नहीं बताया जा सकता, लेकिन चर्चा है कि करीब दो करोड़ रुपये के नोटों की लड़ियां, गुलदस्से बनाकर मंदिर के हर क्षेत्र की सजावट की गई। सजावट के बाद मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
गौरतलब है कि नोट और जेवर किसी संस्था के द्वारा नहीं दिए जाते हैं, बल्कि सैकड़ों भक्त सजावट के लिए अपने रुपये और जेवर मंदिर में देते हैं। दस रुपये से लेकर पांच रुपये तक के नोटों की गड्डियां भक्तों ने सजावट के लिए दी हैं। किसी ने 20 हज़ार तो किसी ने किसी ने 50 हज़ार रुपये से ज़्यादा, यहाँ तक कि सोने-चांदी के आभूषण तक दिए हैं। भाईदूज तक मंदिर नोटों और जेवरों से सजा रहेगा। इसके बाद भक्तों को उनके रुपये और जेवर प्रसाद के रूप में लौटा दिए जाएंगे।
भक्तों को टोकन के रूप में मिलती है रसीद
पिछले वर्ष तक भक्तों को रुपये व जेवर जमा कराने पर रसीद दी जाती थी, लेकिन इस वर्ष से प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया गया है। लैपटॉप पर आॅनलाइन एंट्री करने के साथ भक्तों को टोकन के रूप में रसीद भी जा रही हैं। साथ ही भक्तों का पासपोर्ट साइज का फोटो एक रजिस्टर में लगाने के साथ ही उनके आधार व मोबाइल फोन नम्बर भी दर्ज़ किए गए हंै। पिछले वर्ष मंदिर में करीब पौने दो करोड़ रुपयों के नोट और साढ़े तीन करोड़ से अधिक के जेवरों से सजावट की गई थी।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 668
Views This Year : 9260
Total views : 109733
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8