कासगंज। आगरा से आई महिला पुलिस कार्यालय पर पहले तो खूब रोई-बिलखी और फिर पुलिस अधीक्षक के सामने पेश हुई। उसने पुलिस लाइंस में तैनात दारोगा पर गुमराह कर शादी करने के बाद अब धोखा देने का आरोप लगाया है।
महिला ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि दरोगा ने तीन साल पहले मथुरा के एक मंदिर में शादी की थी और उसका दो साल का बेटा भी है। उस समय बताया था कि उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।
अब वह पहली पत्नी को साथ लेकर रह रहा है और मुझे भगा दिया है। मायके वाले भी उसका तिरस्कार कर रहे हैं। रोते हुए वेदना व्यक्त की कि वह पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है, मगर कहीं कोई सुनवाई नहीं कर रहा। उसने आत्महत्या करने की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक ने प्रार्थनापत्र लेकर उसे न्याय का भरोसा दिया है।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 212
Views Last 30 days : 673
Views This Year : 9265
Total views : 109738
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8