वाराणसी। सोमवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्क्र से एनडीआरएफ के जवान संग दो की इलाज के दौरान बीएचयू के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।
भेलूपुर थाना अंतर्गत महमूरगंज स्थित विरदोपुर प्रकाशपुरी निवासी 41 वर्षीय रवि शर्मा एनडीआरएफ (चौकाघाट) में जवान के पद पर तैनात थे। रवि सोमवार को ईएसआइ अस्पताल (पांडेयपुर) में भर्ती एक परिचित को देखकर रात में 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे कि सारंग तालाब लक्ष्मी मंदिर के पीछे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उसी दौरान रवि के साले और रुप्पनपुर पंचकोशी निवासी दीपक शर्मा गुजरे तो उनकी नजर खून से लथपथ अपने बहनोई को देख सुधबुध खो बैठे। आनन-फानन में रवि को लेकर बीएचयू के ट्रामा सेंटर भागे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
हादसे की भनक पर पीडि़त की पत्नी रजनी शर्मा उनके जुड़वां बच्चे 15 वर्षीय आर्यन और अर्पिता बिलख उठे। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 202
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9255
Total views : 109728
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.252