हिसार। हरियाणा के हिसार जि़ले में अग्रोहा एरिया के कनोह गांव में मंगलवार की शाम हमलावरों ने बाइक पर जा रहे पति और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। हमलावरों ने दोनों के शरीर के कई टुकड़े कर दिए। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी रात को ही मौके पर पहुंच गए।
मरने वाली महिला का नाम रेणु और पुरुष का नाम रामचंद्र है। रेणु ने कनोह गांव के ही रहने वाले रामचंद्र के साथ दूसरी शादी की थी। मृतका 03 माह की गर्भवती थी। रामचंद्र के परिजनों ने उसके पहले पति जसबीर पर हत्या का आरोप लगाया है। जसबीर का रामचंद्र के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था।
आरोपी जसबीर अपने घर से फरार है। वह गांव में ही हलवाई का काम करता था। सुरक्षा के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है। मौके से पुलिस ने एक गाड़ी और हथियार भी बरामद कर लिए है। पुलिस ने मृतक के भाई जगबीर के बयान पर जसबीर, मनु, कुलवंत व दो अन्य के ख़्िाला$फ हत्या का मामला दजऱ् कर लिया है।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8