बेंगलुरु। चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक चुनावी राज्य कर्नाटक में 305 करोड़ रुपए की नकदी और सामान जब्त किया गया है। पोल बॉडी ने कहा कि 2018 के चुनावों के दौरान, चुनावों में कुल जब्ती 83 करोड़ रुपए थी।
305 करोड़ की कुल बरामदगी पर ध्यान देते हुए, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने धन बल को नियंत्रित करने में विफल स्थानीय अधिकारियों की जि़म्मेदारी तय करने को कहा।
वीडियो कांफ्रेंंसिंग के माध्यम से राज्य में चुनाव व्यवस्था और $कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए, कुमार ने अधिकारियों से सीमावर्ती राज्यों के समर्थन से बरामदगी को बढ़ाने और उल्लंघन करने वालों के बीच प्रशासन का डर पैदा करने के लिए भी कहा।
सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाने के आदेश
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख के साथ-साथ गोवा, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में उनके समकक्षों ने भाग लिया। सीईओ कुमार ने राज्य की टीमों को राज्य की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8