मच्छरों के काटने से डेंगू और मलेरिया जैसे रोग होजाते हैं। ये रोग हमारी इम्यूनिटी और ताकत को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं, जिनसे बॉडी को रिकवर होने में भी काफी समय लगता है। इसके अलावा, ये मच्छर रात में हमारी नींद भी हराम कर देते हैं। साथ ही, इनके काटने से त्वचा पर लाल दाने भी होजाते हैं।
मच्छरों की परेशानी से बचने के लिए घर में लेमन ग्रास, पुदीना, रोजमैरी, लैवेंडर और तुलसी के पौधे लगाएं।
लेमन ग्रास- इस पौधे की अम्लीय गंध मच्छरों को काफी परेशान करती है। वे इस पौधे के आसपास भी नहीं फटकते हैं। यह एक अद्भुत पौधा है, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी होता है। आप इसका जूस या चाय के रूप में सेवन भी कर सकते हैं।
पुदीना: पुदीने का पौधा तो लोग घरों में काफी लगाते हैं। लोग इसकी पत्तियों को कई तरह से अपने आहार में शामिल करते हैं, लेकिन मच्छर भगाने वाली दवाओं में भी इसका प्रयोग काफी किया जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि जब हम किचन में पुदीना रखते हैं, तो मच्छर दूर रहते हैं।
रोजमैरी: इस पौधे में लकड़ी जैसी सुगंध होती है, जो मच्छरों को भगाती है। इस पौधे को पर्याप्त पानी दें और धूप में रखें, लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा पानी देने से बचें।
लैवेंडर: यह पौधा मच्छरों को दूर भगाता है। हालांकि, इस पौधे को घर से बाहर लगाया जाता है। इसे उचित धूप की आवश्यकता होती है।
तुलसी: तुलसी को भी आमतौर पर घर के आंगन में लगाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इन्हें भी सीधी धूप की आवश्यकता होती है। यह एक बहुत ही गुणकारी पौधा है। कई रोगों को दूर करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।




























Views Today : 19
Views Last 7 days : 269
Views Last 30 days : 1274
Views This Year : 7084
Total views : 107557
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31