रायपुर। कैंसर इलाज के क्षेत्र में एडवांस चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) की तरफ से कैंसर सम्मेलन का आयोजन किया गया। शनिवार को इस सम्मेलन का पहला दिन था। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सर्जरी वर्कशॉप में ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताया। साथ ही नियोऐडजुवेंट कीमोथैरेपी, टारगेटेड थैरेपी, इम्युनोथैरेपी जैसे आधुनिक तरीके से परिचित करवाया गया।
कैंसर की देखभाल घर के करीब-बदलते प्रतिमान विषय पर आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य कैंसर इलाज सुविधाओं, देखभाल, जागरूकता, आधारभूत संरचना, मध्य भारत में विषेषज्ञों की उपलब्धता और वर्तमान कमियों पर विशेषज्ञों के साथ संवाद को सुविधाजनक बनाना है। बीएमसी की तरफ से शुरू किए गए इस वार्षिक छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन में देश और दुनियाभर के प्रतिष्ठित चिकित्सा विषेषज्ञ पहुंच रहे हैं।
आज दूसरे दिन इंटरनेशनल लेवल के विशेषज्ञ डॉक्टर आएंगे। आयोजन के माध्यम से कैंसर उपचार के क्षेत्र में विकसित नई सुविधाओं और शोधों से प्रतिभागी चिकित्सकों को अवगत कराया जाएगा, जिससे वे ज़रूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दे सकेंगे। सम्मेलन में सर्जिकल ओंकोलॉजिस्ट, रेडिएशन, मेडिकल ओंकोलॉजिस्ट, इपीडेमियोलॉजिस्ट, प्रीवेंटिव्ह ओंकोलॉजिस्ट, संबंधित चिकित्सा विषेषज्ञ, जनरल मेडिसिन प्रैक्टिसनर और कैंसर उपचार क्षेत्र के प्रशिक्षु शिरकत करेंगे।



























Views Today : 13
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 1573
Views This Year : 10606
Total views : 111079
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8