आगरा। आगरा शहर के चर्चित अंजली बजाज हत्याकांड में और साक्ष्य जुटाने का प्रयास पुलिस कर रही है। हत्यारोपितों प्रखर गुप्ता और शीलू का न्यायालय ने 34 घंटे का रिमांड स्वीकृत किया है। शनिवार की सुबह आठ बजे सिकंदरा पुलिस हत्यारोपितों को जि़ला जेल से अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। अंजली का मोबाइल और घटना के समय हत्यारोपितों द्वारा पहने कपड़े अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। वह प्रखर और शीलू से पूछताछ कर मोबाइल और उनके कपड़े बरामद करने का प्रयास करेगी।
सात जून को की गई थी हत्या
बताया जाता है कि कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजली बजाज को प्रखर और शीलू ने सात जून को बहाने से ककरैठा के जंगल मे वनखंडी मंदिर पर बुलाया था। वहां चाकू मारकर हत्या करके शव को नाले में फेंक दिया गया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपितों का शनिवार की सुबह आठ बजे से रविवार की शाम छह बजे तक का रिमांड स्वीकृत किया गया है।



























Views Today : 13
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 1573
Views This Year : 10606
Total views : 111079
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8