अमरावती। आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जि़ले में शनिवार की सुबह एक बहुत बड़ी घटना हो गई। एक मकान में गैस सिलेंडर में धमाके से पड़ोस के मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस घटना में दो लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। ये हादसा मुलकालेदु गांव में हुआ है।
अनंतपुर पुलिस अधीक्षक के अनुसार शनिवार को तड़के मुलकालेदु गांव में एक आवास में एक सिलेंडर फट गया था। विस्फोट के प्रभाव के कारण पड़ोसी के मकान की दीवार गिर गई और चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 198
Views Last 30 days : 670
Views This Year : 9269
Total views : 109742
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.64