भुईमाड़। हर माह की भांति इस माह भी चौथे रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में सरस्वती विद्यालय़, कुशमी में मासिक महाआरतीक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में अंचल जी और राजीव गुप्ता जी ने ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे लगवाए।
साधनाक्रम और दिव्यआरती के उपरान्त संगठन के क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने संगठन की जनकल्याणकारी विचारधारा पर प्रकाश डाला। अंत में मझौली तहसील शाखा के अध्यक्ष अंगद प्रसाद गुप्ता जी ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार जताया। पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40