गर्मी से राहत पाने के लिए प्राय: आप एसी का रिमोट उठाकर उसे 18 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर देते हैं। आपको लगता है कि इससे कमरा जल्दी ठंडा होगा,जबकि यह भारी मंहगा पड़ सकता है। विशेषज्ञों और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (इएए) के अनुसार, एसी को 18 डिग्री सेल्सियस की बजाय 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाने से आप अपने बिजली बिल में 24 से 36 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं।
बिजली बचत का सबसे सरल नियम ‘6 का नियम’ है। विशेषज्ञों के अनुसार, एसी का तापमान हर 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ाने पर बिजली की खपत में लगभग 6 प्रतिशत की कमी आती है। इसका मतलब है कि यदि आप 18 डिग्री सेल्सियस की बजाय 24 डिग्री सेल्सियस चुनते हैं, तो आप तापमान में 6 डिग्री का अंतर पैदा करते हैं, जो कुल खपत में करीब 36 प्रतिशत तक की बचत ला सकता है।
सेहत के लिए हानिकारक
शरीर के लिए 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे आरामदायक और स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। 18 डिग्री सेल्सियस तापमान से जोड़ों में दर्द और त्वचा में रूखापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पर्यावरण पर प्रभाव
अधिक बिजली खपत का मतलब है अधिक कार्बन उत्सर्जन। अकेले 24 डिग्री सेल्सियस का मानक अपनाने से देश भर में सालाना अरबों यूनिट बिजली और करोड़ों टन कार्बन उत्सर्जन कम किया जा सकता है।
बिल में कितना अंतर?
यदि नित्यप्रति 08 घंटे एसी चलाते हैं और बिजली बिल प्रतियूनिट 12 रुपए है, तो-
18 डिग्री सेल्सियस पर एसी चलाने पर मासिक खर्च लगभग 4,320 आ सकता है। जबकि, 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाने पर मासिक खर्च घटकर लगभग 2,880 रुपए रह जाता है।
अत: आप चाहें, तो हर महीने केवल एक एसी पर लगभग 1,440 रुपए तक बचा सकते हैं।




























Views Today : 239
Views Last 7 days : 895
Views Last 30 days : 1545
Views This Year : 10535
Total views : 111008
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8