भोपाल। मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शिक्षा केंद्र ने भीषण गर्मी, लू के प्रकोप और स्कूलों में बुनियादी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। पूर्व में 01 जून से प्रस्तावित 5वीं और 8वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा (पुन: परीक्षा) की तारीखों को 15 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। संशोधित समय-सारणी के अनुसार अब यह परीक्षाएं 16 जून 2026 से शुरू होंगी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। छात्रों को भीषण धूप से बचाने के लिए परीक्षा का समय प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) और पहचान पत्र साथ लाना होगा। 5वीं की 22 जून तक और 8वीं की परीक्षाएं 23 जून तक चलेंगी।





























Views Today : 38
Views Last 7 days : 213
Views Last 30 days : 685
Views This Year : 9246
Total views : 109719
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8