लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की भारी शिकायतों और तकनीकी दिक्कतों के बाद स्मार्ट मीटर को लेकर यू-टर्न लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब प्रदेश के सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पुन: पोस्टपेड व्यवस्था में बदल दिया गया है।
मासिक बिलिंग प्रणाली: अब उपभोक्ताओं को बिजली इस्तेमाल करने से पहले रिचार्ज करने की ज़रूरत नहीं होगी। अब हर महीने की 01 से 30 तारीख तक की खपत का मासिक बिल जारी किया जाएगा। बिल भुगतान का समय: उपभोक्ताओं को बिल मिलने के बाद भुगतान के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। बिल आमतौर पर महीने की 10 तारीख तक एसएमएस या ह्वाट्सअप पर भेज दिए जाएंगे। किस्तों में भुगतान की सुविधा: पुराने बकाये या सुरक्षा राशि को चुकाने के लिए उपभोक्ताओं को 10 आसान किस्तों की सुविधा दी गई है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में लगे स्मार्ट मीटर हटाए नहीं जाएंगे, बल्कि उनकी सॉफ्टवेयर प्रणाली को ही प्रीपेड से पोस्टपेड मोड में बदल दिया जाएगा। यह निर्णय विशेष रूप से भीषण गर्मी के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और उन शिकायतों को दूर करने के लिए लिया गया है जिनमें बैलेंस खत्म होते ही आधी रात को भी बिजली कट जाती थी।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8