दमोह। जि़ला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के परिजनों से अवैध वसूली की जा रही है। एमसीएच में प्रसव के नाम पर परिजनों से पैसे एंठे जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इधर, ट्रामा यूनिट में भर्ती हो रहे घायलों के परिजनों से भी इलाज के नाम पर स्टाफ सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है। इंप्लांट डालने और प्लास्टर बांधने के नाम पर ग्रामीण परिजनों से यहां का स्टाफ अवैध वसूली में जुटा हुआ है।
ताज्जुब की बात यह है कि इस संबंध में प्रबंधन के पास शिकायतें भी पहुंच रही हैं, लेकिन जिम्मेदार शिकायतों को हल्के में ले रहे हैं। कार्रवाई न करने से रुपए मांगने का सिलसिला धड़ल्ले से चल रहा है। चर्चाएं हैं कि यहां मरीजों से 500 रुपए से लेकर 4000 हजार रुपए तक मांगे जा रहे हैं।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139