महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में अम्बे पैलेस, परमानंद चौक, महोबा में तृतीय रविवार को मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। शुभारंभ में कु. अंजली रैकवार जी और कु. अंजली प्रजापति जी ने ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे लगवाए।
समापन बेला पर संगठन के केन्द्रीय सचिव सिद्धाश्रमरत्न बृजपाल सिंह चौहान जी ने कहा कि जीवन में विषम परिस्थितियां बहुत आएंगी, उनसे पार पाने के लिए नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन जीतेहुए ‘माँÓ की साधना करें एक सरल साधन है। परम पूज्य गुरुवर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के विचारों को आत्मसात करके सत्कर्म करते हुए नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् और चेतनावान जीवन जीना है।
टीम प्रमुख कु. गोमती प्रजापति जी ने परम पूज्य गुरुदेव जी महाराज के द्वारा प्रदत्त साधनाक्रमाकें की जानकारी उपस्थित जनसमुदाय को दी। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह गौर जी ने कहा कि हमें प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर माता भगवती की ज्योति जलानी है और समाज को भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा से अवगत कराना है।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया जी ने भी अपने विचार रखे। उद्बोधनक्रम के पश्चात् संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार जताया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40