नई दिल्ली। गर्मी से राहत पाने के लिए प्राय: लोग कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेते है और यदि आप भी कोल्ड ड्रिंक पी रहे हैं, तो सावधान होजाइए। हाल ही किए गए वैज्ञानिक शोधों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
शोध में पाया गया है कि कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन न केवल वजन बढ़ाता है, बल्कि यह आपकी हड्डियों को अंदर से गलाकर इतना कमज़ोर कर सकता है कि वे मामूली झटके से भी टूट सकती हैं।
हड्डियों की दुश्मन
कोल्ड ड्रिंक्स में ज़्यादातर फास्फोरिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है, जो पीने वालों को एक तीखा स्वाद देता है। शोध बताते हैं कि शरीर में फास्फोरस की अधिक मात्रा कैल्शियम के अवशोषण को रोक देती है। जब रक्त में फास्फोरस बढ़ता है और कैल्शियम कम होता है, तो शरीर अपनी ज़रूरत पूरी करने के लिए हड्डियों से कैल्शियम खींचना शुरू कर देता है। इस प्रक्रिया को ‘लीचिंग’ कहा जाता है, जिससे हड्डियाँ धीरे-धीरे क्षींण होने लगती हैं।
ऑस्टियोपोरोसिस का बढ़ा खतरा:
अमेरिकन जर्नल ऑफ़ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जो महिलाएं नियमित रूप से कोल ड्रिंक्स का सेवन करती हैं, उनके कूल्हे की हड्डियों का घनत्व अन्य महिलाओं की तुलना में काफी कम पाया गया।
विशेषज्ञों के सुझाव: हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हाइड्रेशन के लिए पानी, नारियल पानी, नींबू पानी या बिना चीनी वाले प्राकृतिक पेय पदार्थों को प्राथमिकता दें और अपने आहार में खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दही, पनीर और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। इतना ही नहीं, हड्डियों की मज़बूती के लिए नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करें।




























Views Today : 236
Views Last 7 days : 892
Views Last 30 days : 1542
Views This Year : 10532
Total views : 111005
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8