नई दिल्ली। विपक्ष के द्वारा लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में दिनांक 11 मार्च, बुधवार को ध्वनिमत से ख़ारिज़ कर दिया गया। हंगामे और नारेबाजी के बीच, पीठासीन अधिकारी ने इस प्रस्ताव को मतदान के लिए रखा था।
चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए अविश्वास प्रस्ताव को अफसोसजनक बताया और कहा कि विपक्ष लोकतंत्र की नींव पर सवाल उठा रहा है।
गौरतलब है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने ओम बिरला पर पक्षपाती” होने का आरोप लगाते हुए यह नोटिस दिया था। उनका दावा था कि स्पीकर विपक्ष के नेताओं, विशेषकर राहुल गांधी को सदन में अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दे रहे थे। जबकि, स्पीकर पर लगाया गया यह आरोप निराधार था, क्योंकि वे निष्पक्ष होते हैं, दलीय आधार पर सुनवाई नहीं करते। वे सबकी सुनते हैं, फिर कोई फैसला करते हैं।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8