भीषण गर्मी से राहत के लिए आप जो कोल्ड ड्रिंक (शीतल पेय) खरीदकर पी रहे हैं, वह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है क्योंकि बाज़ारों और रिहायशी क्षेत्रों की दुकानों पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स में नई डेट की मोहर लगाकर धड़ल्ले से बेचा जाता है।
गौरतलब है कि कुछ मुनाफाखोर दुकानदार और स्थानीय वितरक एक्सपायर्ड बोतलों पर दर्ज़ पुरानी तारीख को हृथिनर’ या विशेष केमिकल से मिटा देते हैं। इसके बाद उस पर नकली ‘बैच नंबर’ और नई ‘एक्सपायरी डेट’ की सील लगा दी जाती है। कई मामलों में बोतलों के ढक्कन बदलकर या रैपर पर नया स्टीकर चिपकाकर भी ग्राहकों को मूर्ख बनाया जाता है।
विषय विशेषज्ञों का कहना है कि शीतल पेय पदार्थों में कई तरह के एसिड और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं और एक्सपायरी डेट निकलने के बाद इनका रासायनिक संतुलन बिगड़ जाता है। ऐसी ड्रिंक पीने से फूड पॉइजनिंग, उल्टी, दस्त, पेट में गंभीर संक्रमण और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है।
जागो ग्राहक जागो!
यदि आपको भी किसी दुकान पर ऐसी संदिग्ध कोल्ड ड्रिंक मिले, तो तत्काल स्थानीय खाद्य सुरक्षा कार्यालय या उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर पर इसकी जानकारी दें।
ज़्यादा अच्छा रहेगा
ग्रीष्मऋतु में यदि आपको अपनी सेहत को स्वस्थ रखना है, तो ज़्यादा अच्छा होगा कि शीतलजल अपने साथ में लेकर चलें, साथ में नीबू भी रखे रहें और जब भी प्यास लगे, एक गिलास पानी में आधी नीबू निचोड़कर उसे पिएं। सिर ढकने के लिए सूती अंगौछा अवश्य रखें।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 259
Views Last 30 days : 1299
Views This Year : 7061
Total views : 107534
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31