नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिव्यांगों की सहायता के लिए सोमवार को पीएम दक्ष पोर्टल लांच किया। इसके माध्यम से दिव्यांगजन कौशल विकास पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे और यहां तक कि नौकरी भी ढूंढ़ सकेंगे। समाजिक न्याय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौज़ूदगी में पोर्टल लांच किया।
जानकारी के अनुसार, विभाग का उद्देश्य दिवाली तक पोर्टल पर 25 हज़ार नौकरियाँ उपलब्ध कराना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोर्टल का उद्देश्य दिव्यांगों को अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा में लाना और उन्हें देश के कार्यबल में उत्पादक हिस्से के रूप में शामिल करना है। राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपी) के तहत दिव्यांगजनों के कौशल विकास के लिए 15 से 59 की आयु तक लोग पंजीकरण के लिए पात्र हैं।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10598
Total views : 111071
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8