संकल्प शक्ति। भारतीय ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों में कथित तौर पर कीटनाशक पाए जाने के मामले में अमेरिका भी जानकारी जुटा रहा है। हांगकांग के खाद्य नियामक सेंटर फार फूड सेफ्टी (सीएफएस) ने विगत दिनों कहा था कि इन मसालों में कीटनाशक, एथिलीन आक्साइड पाया गया, जिससे कैंसर होने का खतरा होता है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि वह एफडीए रिपोर्टों से अवगत है और इस बारे में अतिरिक्त जानकारी जुटा रहे हैं।
इस बात की भी चर्चा है कि हांगकांग के सीएफएस ने उपभोक्ताओं से इन उत्पादों को न खरीदने को कहा है, जबकि सिंगापुर की खाद्य एजेंसी ने ऐसे मसालों को वापस लेने का निर्देश दिया है।
इस मामले में एमडीएच और एवरेस्ट ने टिप्पणी नहीं की है, हालांकि एवरेस्ट ने पहले कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है। उसके उत्पाद सुरक्षित हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) भी मसालों की गुणवत्ता की जांच कर रहा है।
भारत ने सिंगापुर और हांगकांग के खाद्य सुरक्षा नियामकों से विवरण मांगा है। वाणिज्य मंत्रालय ने सिंगापुर और हांगकांग में भारतीय दूतावासों को इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट भेजने का भी निर्देश दिया है।



























Views Today : 30
Views Last 7 days : 922
Views Last 30 days : 1575
Views This Year : 10578
Total views : 111051
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8