लौकी की सब्जी रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में लौकी के कई फायदों के बारे में बताया गया है। इसके फायदों के चलते गर्मियों के साथ ही सर्दियों को मौसम में भी लौकी का इस्तेमाल किया जाने लगा है। लौकी में मिलने वाले पोषकतत्त्व के कारण डॉक्टर हाई बीपी, डायबिटीज व पेट संबंधी रोगों में लौकी का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन, कुछ सब्जि़यों के साथ लौकी को खाना आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। लौकी के साथ कुछ सब्जि़यों का सेवन करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती है।
फूलगोभी: फूलगोभी को पचाने में ज़्यादा समय लगता है। वहीं यह गैस की समस्या का कारण बन सकती है। जिन लोगों को पेट की समस्या है, उनको लौकी के साथ फूलगोभी, बंदगोभी और ब्रोकली का सेवन नहीं करना चाहिए।
करेला: करेला का स्वाद कसैला होता है। जब आप करेले के साथ लौकी का सेवन करते हैं, तो इससे कड़वी लौकी का पता नहीं चल पाता है। कड़वी लौकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। यह आपके शरीर में जहर का बना सकती है। इसमें व्यक्ति को उल्टियां, नाक से खून आना और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
खट्टे खाद्य पदार्थ: लौकी के साथ आप खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। लौकी को बहुत खट्टे फलों के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। लौकी को नींबू और खट्टे फलों के साथ खाने से पेट में दर्द और मरोड़ की समस्या हो सकती है।
डेयरी उत्पाद: लौकी की सब्ज़ी को डेयरी उत्पाद के साथ नहीं मिलाना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि दही और दूध का सेवन लौकी के साथ नहीं करना चाहिए। इससे पेट संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
चुकंदर: लौकी के साथ चुकंदर के सेवन को मना किया जाता है। लौकी की सब्जी के साथ चुकंदर खाना स्वास्थ्य के लिए खराब होता है। इससे शरीर और चेहरे पर दाने हो सकते हैं।




























Views Today : 32
Views Last 7 days : 924
Views Last 30 days : 1577
Views This Year : 10580
Total views : 111053
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8