उन्नाव। उत्तरप्रदेश में बुनियादी ढांचे और हाईटेक कनेक्टिविटी के दावों को बड़ा झटका लगा है। करीब 4,200 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार हुए लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का मुख्य हिस्सा उद्घाटन के महज 12 से 14 दिनों के भीतर ही पहली मानसूनी बारिश में धंस गया।
जानकारी के अनुसार, उन्नाव जिले के कोरारी गांव के पास एक्सप्रेसवे पर 5 से 7 मीटर (लगभग 30 फीट) तक सड़क गहरे गड्ढों और नालियों में तब्दील हो गई, जिसमें डामर पूरी तरह उखड़ गया और पानी भर गया। इसके अलावा, टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले भी आठ फीट सड़क धंसने की खबर है।
इस घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।





























Views Today : 224
Views Last 7 days : 880
Views Last 30 days : 1530
Views This Year : 10520
Total views : 110993
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8