देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिला अंतर्गत टोंक कला क्षेत्र में संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पाँच मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों में से कई की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें उन्नत इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, बिना पूरी वैधानिक अनुमति व सुरक्षा मानकों की जांच के छोटे पटाखों का उत्पादन शुरू कर दिया गया था। धमाके की प्रारंभिक वजह मैग्नीशियम पाउडर और बारूद के रखरखाव में बरती गई लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के लाइसेंस धारक और मुख्य आरोपी अनिल मालवीय को गिरफ़्तार कर लिया है।




























Views Today : 236
Views Last 7 days : 892
Views Last 30 days : 1542
Views This Year : 10532
Total views : 111005
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8