भोपाल। रेलवे स्टेशन से एक यात्री का महंगा मोबाइल फोन चोरी करने के बाद चोर युवक उसे महज पाँच हज़ार रुपए में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। युवक से पूछताछ में पता चला कि उसने शुक्रवार को ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की थी।
अशोका गार्डन थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को पता चला कि फेमस टी स्टाल के पास एक युवक नया कीमती मोबाइल फोन पाँच हजार रुपये में बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ़ रहा है। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो पता चला कि उसने कुछ देर पहले रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार यात्री का फोन चोरी किया था। युवक की पहचान मधुबनी, बिहार निवासी 25 वर्षीय जाहिद के रूप में हुई। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन थाना से पता चला कि हितेश चौधरी नाम के व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के ख़्िाला$फ मोबाइल फोन चोरी की शिकायत दर्ज की गई है। जाहिद को रेलवे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 909
Views Last 30 days : 1563
Views This Year : 10596
Total views : 111069
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8