धमतरी। धमतरी जि़ले के भखारा तहसील के ग्राम सिलौटी में सरस्वती शिशु मंदिर में चार वर्ष की मासूम बच्ची ख्याति साहू बस चालक की लापरवाही के कारण स्कूल बस की चपेट में आकर पिछले चक्के में दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार की है।
छात्रा बस से स्कूल पहुंची थी। कक्षा में जाने के बाद उसे याद आया कि चप्पल बस में ही भूल गई है, जिसे लेने वह कक्षा से निकलकर बस की तरफ आ रही थी, उसी समय दुर्घटना हो गई। घटना के बाद स्कूल के आचार्य ने बच्ची के स्वजन को सूचना दी। घायल बच्ची को लेकर उसके स्वजन धमतरी के बठेना अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान कुछ समय में बच्ची ने दम तोड़ दिया। जि़ला अस्पताल चौकी पुलिस ने शून्य में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 127
Views Last 30 days : 829
Views This Year : 8325
Total views : 108798
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8