दमोह। दमोह जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और पारंपरिक खेती के साथ-साथ फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। 15 सितम्बर को दमोह में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के कृषि परिदृश्य को बदलने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दमोह जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ अब किसानों को मखाना, अश्वगंधा डेयरी और प्राकृतिक खेती जैसी नई और उन्नत तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। सरकार खेतों से लेकर बाजारों तक एक मजबूत, पारदर्शी और स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य सीधे उनके खातों में मिल सके। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित भारी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।




























Views Today : 172
Views Last 7 days : 828
Views Last 30 days : 1478
Views This Year : 10468
Total views : 110941
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8