बांदा। भगवती मानव कल्याण संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रहरी गुलाबचन्द कुशवाहा ने जनपद बांदा क्षेत्रान्तर्गत पाँच हज़ार पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा कर दिखाया है। अपने लक्ष्य के अन्तिम चरण में दिनांक 15 सितम्बर, दिन-मंगलवार को बांदा के कमिश्नर कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, श्री अजीत कुमार जी और गुलाबचंद कुशवाहा जी ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि ‘गुलाबचंद जी ने जनपद में 5000 पौधे लगाकर यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प शक्ति हो, तो सब संभव है। उनका यह प्रयास निश्चित ही समाज को स्वच्छ वायु और हरित भविष्य देगा।’
गुलाबचन्द कुशवाहा जी ने कहा कि ‘भगवती मानव कल्याण संगठन का लक्ष्य हरत क्रान्ति है। हमने 5000 पौधे बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर विगत 54 महीनों में सुरक्षित स्थानों पर लगाए हैं, लेकिन हमारा सपना है कि बांदा का हर नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल अपने बच्चे की तरह करे। आइए, हम सब मिलकर बांदा को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाएं।’




























Views Today : 172
Views Last 7 days : 828
Views Last 30 days : 1478
Views This Year : 10468
Total views : 110941
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8